पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी बुधवार शाम लोगों से जनसंपर्क करने के लिए लोनी पहुंचेंगे। जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद दोनों पार्टियों के अध्यक्ष थाना लोनी बार्डर स्थित रोडवेज डिपो के पास खाली मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में होने वाली मीटिंग व इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठंबधन हैं। गाजियाबाद के पांच सीटों में से तकरीबन आधी-आधी सीटों पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार हैं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण में 10 फरवरी को गाजियाबाद में मतदान होगा। जिले में पांचों विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है। जिला प्रशासन ने अब नए सिरे से संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित किया है, जिसके तहत साहिबाबाद में 44 तो लोनी में 40 मतदान केंद्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। पांचों विधानसभा में 157 मतदान केंद्र और 442 बूथ संवेदनशील हैं
वही, उत्तर प्रदेश में आखिरकार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती यानी उत्तर प्रदेश चुनाव का रिजल्ट 10 मार्च को की जाएगी। प्रयागराज जिले में 12 विधानसभाएं हैं। इसमें फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरांव विधानसभा सीटी शामिल हैं। प्रयागराज जिले (prayagraj) की इन सभी सीटों पर पांचवे चरण चुनाव होगा। इन सभी सीटों पर एक साथ 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।