1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सौरव गांगुली ने कहा- IPL अगर हुआ तो छोटा ही होगा

सौरव गांगुली ने कहा- IPL अगर हुआ तो छोटा ही होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सौरव गांगुली ने कहा- IPL अगर हुआ तो छोटा ही होगा

कोरोना वायरस का असर इन दिनों पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है, कारोबार से लेकर खेल तक इस वायरस का साया मंडरा कहा है। बता दे, आईपीएल सीजन-13 का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना के चलते इसको रोक दिया गया। बाद में इसको 15 अप्रैल तक टाल दिया गया, लेकिन अब इसी बीच बीसीसीआई के प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा कि, अगर आईपीएल शुरु होगा तो यह सत्र छोटा ही होगा।

आगे गांगुली ने कहा कि क्योंकि 15 दिन वैसे भी बीत चुके होंगे। छोटा करना ही होगा। कितना छोटा होगा, यह मैं कह नहीं सकता। भारत के पूर्व कप्तान गांगुली आईपीएल संचालन परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन-डे श्रृंखला रद्द होने और आईपीएल स्थगित होने के फैसले के एक दिन बाद उन्होंने दोहराया कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

गांगुली ने कहा कि हम आगे भी स्थिति पर नजर रखेंगे। सुरक्षा सर्वोपरि है। हमने मौजूदा हालात और सरकार के निर्देश को मद्देनजर रखकर घरेलू मैच भी स्थगित कर दिए हैं। फ्रेंचाइजी मालिकों और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई बैठक में आईपीएल छोटा करने समेत छह से सात विकल्पों पर बात की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...