आसमान में छाए बादल और बूंदा-बांदी के बीच महाशिवरात्रि पर्व पर सीतापुर के बिसवॉ सहित अन्य जगहों कर मेले जैसा दृश्य है और पत्थर सिवालय श्यामनाथ मन्दिरों मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान करके शिव भक्त प्राचीन मन्दिर में स्थापित शिवलिंगों पर बेर, बेल पत्र, गेहूं की बाली, गन्ने का गुटका, धतूरे और भांग चढाकर गन्ने का रस, दूध और जल का अभिषेक कर रहे हैं।

इस बीच समूची नगरी मे भोले बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो रही है और शिव मंदिरों में शिव जी की कृपा पाने के लिए भक्तों में विभिन्न अनुष्ठान करने की होड़ लगी हुई है। भोले के भक्तों द्वारा लगाए जाने वाले जयकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि के पर्व पर पूजा अर्चना की गई,मां कामाख्या धाम के पीठाधीश बाबा शिव गिरी ने बीपी बघेल को बताया कहा कि भोले भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।