(सीतापुर से ज्योति कुमार की रिपोर्ट)
सीतापुर के विभिन्न इलाकों में अचानक ओलों के साथ हुई बारिस ने जमकर कहर ढाया। ओलों की मार से किसानों की कमर टूट गई, तो वहीं, अकस्मात आई इस आसमानी आफत से किसान पूरी तरह से बेहाल हो गया। बीते गुरुवार को जनपद के सिधौली तहसील क्षेत्र के पास के कई मुड़ियाकैल, जोहरियामऊ, भण्डिया, जाफरी पुरवा सहित कई स्थानों पर तेज हवा और बारिस के साथ गिरे ओलों ने जमकर कहर ढाया।
हालांकि मौसम विभाग ने पहले से ही ओलों के साथ बारिश की चेतावनी दे रखी थी। लेकिन एका एक मौसम खराब होने और तेज हवा के साथ ओले गिरने से पूर्व अधिकतर किसान अपनी कटी फसलों को भी समेट नही सके थे। खेतों में पकने को तैयार खड़ी फसल ओलों की मार से खेतों में गिर गई।
किंधौलिया निवासी पुष्पेंद्र सिंह बताते है कि, सैकड़ों बीघा गेंहू और सरसों फसल गिर गई इस ओलावर्ष्टि से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि, ब्याज पर पैसे लेकर खेती काम किया था लेकिन अचानक हुई इस बारिश और ओला ने भारी नुकसान कर दिया है।