पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन हो गया है। दरअसल वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
बता दे कि उनका वही के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे।
बता दे, इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदस्या के लिए चुना गया था।