{ संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }
संभल के गुन्नौर कोतवाली के कस्बा बबराला निवासी खल व्यापारी विवेक प्रत्येक सप्ताह की तरह आज भी बदायूं रोड पर लगने वाली गाँव जुनावई के साप्ताहिक बाजार से तगादा कर वसूली गई 1,85,000/ की रकम लेकर वापस देर शाम अपनी बाइक से लौट रहा था।

तभी सैजना गाँव के निकट पीछे से आए अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर खल व्यापारी की बाइक गिरा दी और उसके बैग में रखी 1,85,000/ की रकम लूट कर फरार हो गए।

लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, घायल व्यापारी को पुलिस ने तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई, इसी स्थान पर चार माह में लूट की यह व्यापारियों से पांचवी घटना है लेकिन अभी तक कोतवाली पुलिस किसी भी लूट की घटना के बदमाशों को गिरफ्तार नही कर सकी है जिससे व्यापारियों में भय का माहोल है लेकिन कोतवाली पुलिस लूट की घटना को दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लेती है और कोई खुलासा नही कर पाती।