1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कंगना ने शूटिंग के दौरान शेयर की सेट की तस्वीरें, इस अंदाज में आई नजर

कंगना ने शूटिंग के दौरान शेयर की सेट की तस्वीरें, इस अंदाज में आई नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना ने शूटिंग के दौरान शेयर की सेट की तस्वीरें, इस अंदाज में आई नजर

कंगना रनोट भी लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौट गई हैं। कंगना ने फिर से अपने शूटिंग प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है और अब एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग के वक्त की तस्वीरें शेयर की है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1312922840753004545?s=20

उन्होंने लंबे समय बाद शूटिंग सेट की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने काम शुरू कर दिया है। बता दें कि अभी एक्ट्रेस तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की बायोपिक थलाइवी पर काम कर रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस जयललिता की भूमिका निभाने वाली हैं।

https://www.instagram.com/p/CFR-n5ghgQW/

फिल्म के कई सीन शूट किए जा चुके हैं और अभी तक शूटिंग पूरी भी हो सकती थी। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर 7 महीने से काम नहीं चल रहा था, ऐसे में कुछ सीन अब शूट किए जाने हैं।

https://www.instagram.com/p/CEQmQM8lDse/

कंगना की ओर से शेयर की तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी में नज़र आ रही हैं और फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय से बात कर रही हैं। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ बातचीत के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के साथ कंगना ने लिखा है- ‘गुड मॉर्निंग फ्रैंड्स, यह मेरे टैलेंटेड और स्नेही डायरेक्टर एएल विजय जी के साथ कल सुबह के सीन को लेकर हो रही चर्चा के दौरान की तस्वीरे हैं, इस दुनिया में कई शानदार स्थान हैं।

https://www.instagram.com/p/CD5kZmJhEZp/

लेकिन मेरे लिए सबसे सुखद और सुकून देने वाला है फिल्म सेट। फोटोज में दिख रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से सेट का माहौल काफी अलग है और सभी लोग मास्क लगाए हुए नज़र आ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...