‘बिग बॉस-13’ के एक्स कंटेस्टेंटे सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल-3’ में दिखाई देंगे। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल-3’ का टीजर रिलीज किया था। सिद्धार्थ शुक्ला के टीजर को देखकर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं शाहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की।
वही, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना ‘शोना शोना’ रिलीज हुआ था। इस गाने में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब इसी गाने पर शहनाज गिल ने नया अंदाज दिखाया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके वीडियो को करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है और साथ ही फैन्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का ‘शोना शोना’ सॉन्ग को यूट्यूब पर अभी भी खूब देखा जा रहा है। अब तक सॉन्ग को 47 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के ‘शोना शोना’ सॉन्ग को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाने के लीरिक्स के साथ-साथ इसके म्यूजिक भी खुद टोनी कक्कड़ ने ही दिये हैं। उनका गाना देसी म्यूजिक फैक्ट्री के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस से खूब प्यार भी मिला था।
आपको बता दें, बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की खट्टी-मिठी दोस्ती को लोग काफी पसंद करते थे और आज भी दर्शक दोनों को साथ में काम करते हुए देखना चाहते है। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच की केमेस्ट्री और बॉन्डिंग काफी अच्छी लगी थी। दर्शकों द्वारा दोनों को सिडनाज नाम भी दिया गया था।