भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने दिए एक एंटरव्यू में बताया कि, मैदान पर उनका सबसे बहतरीन दोस्त कौन होता है, इस इंटरव्यू में उनके साथ मौहम्मद कैफ भी थे, बातचीत में उन्होंने कहा कि, ग्राउंड पर किसे अपना फ्रेंड बनाने में फायदा समझते थे।
सहवाग ने कहा कि, वह अंपायर को अपना दोस्त बनाने में काफी दिलचस्पी रखते थे, उन्होंने कहा कि अंपायर ही मैच के दौरान सबसे अहम शख्स होता है। मैंच में सबसे खास अंपायर होते हैं, आउट उसको देना है, अगर तुम आउट हो गए तो नो बॉल भी वही देगा। तुम्हें बाहर जाना है तो एक्स्ट्रा फील्डर भी अंपायर को ही देना है।
वहीं, सहवाग के बार में कैफ ने कहा कि, वह मैच के दौरान अंपायर से काफी बातचीत करते थे, इसके साथ ही बताया कि, हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी वह साइमन टॉफेल से काफी बातचीत करते हुए नजर आए थे।