1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संकटमोचन योगी: पलायन करने वाले मजदूरों के लिए 1000 बसें उपलब्ध करवाई

संकटमोचन योगी: पलायन करने वाले मजदूरों के लिए 1000 बसें उपलब्ध करवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संकटमोचन योगी: पलायन करने वाले मजदूरों के लिए 1000 बसें उपलब्ध करवाई

{ लखनऊ से सतीश संगम की रिपोर्ट }

योगी सरकार लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित और संदिग्ध लोगों के इलाज और जांच की सुविधा में लगातार इजाफा कर रही है और अपनी मेहनत और लगन से योगी जी ने ये साबित कर दिया है की क्यों उन्हें तपस्वी का दर्जा दिया जाता है।

दरअसल हुआ ऐसा, यूपी के मजदूरों के दिल्ली सरकार ने बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए। लॉकडाउन के दौरान भोजन, दूध नहीं मिला। भूखे लोग सड़कों पर उतरे। और इसके बाद पूरा NH 24 भीड़ से जाम हो गया। कोई इनकी मदद नहीं कर रहा था।  

मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा करके केजरीवाल सत्ता में आए थे। लेकिन उन्होंने लोगों से विश्वासघात किया, ऐसे में योगी ने रात भर जाग कर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ आदि इलाकों में 1000 से ज्यादा बसें लगाकर मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत की और यह भी कहा की यूपी के लोगों का आप ध्यान रखे और उनका जो भी खर्चा होगा हम करने को तैयार है।

वही चारबाग बस स्टैंड पर DGP हितेश चंद्र अवस्थी मौजूद, कमिश्नर सुजीत पांडेय भी साथ में मौजूद हैं, बस स्टेशन पर खाने-पीने की व्यवस्था की है, 2500 यात्रियों के लिए व्यवस्था कराई गई, इन्हें बसों के माध्यम से घर रवाना करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...