1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. टीकमगढ़ भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संकल्प जैन को, ABVP से जुड़े छात्र नेता को मिली कमान

टीकमगढ़ भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संकल्प जैन को, ABVP से जुड़े छात्र नेता को मिली कमान

टीकमगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ABVP के पूर्व छात्र नेता संकल्प जैन को सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और मजबूत करेगा।

By: Nivedita 
Updated:
टीकमगढ़ भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संकल्प जैन को, ABVP से जुड़े छात्र नेता को मिली कमान

टीकमगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने ABVP के पूर्व छात्र नेता संकल्प जैन को युवा मोर्चा की जिला कमान सौंपी है। नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

संगठन कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

संकल्प जैन की नियुक्ति पर भाजपा और युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर ABVP के पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रीतेन्द्र सिंह बुंदेला, मनीष यादव पत्रकार, राज परिहार, राजेंद्र राय, अंशुल साहू, सुरेंद्र विश्वकर्मा, आशीष राजपूत, मनोज अहिरवार सहित कई कार्यकर्ताओं ने संकल्प जैन को शुभकामनाएं दीं।

 

छात्र राजनीति से संगठन तक का सफर

संकल्प जैन लंबे समय से छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। ABVP के माध्यम से उन्होंने युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाई है। अब भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

संकल्प जैन के जिला अध्यक्ष बनने से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से जिले में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...