1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. संजय दत्त की लेटेस्ट फोटो वायरल, बेहद कमजोर दिखाई दे रहे है

संजय दत्त की लेटेस्ट फोटो वायरल, बेहद कमजोर दिखाई दे रहे है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संजय दत्त की लेटेस्ट फोटो वायरल, बेहद कमजोर दिखाई दे रहे है

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों कैंसर से भी जंग लड़ रहे हैं और मुंबई में ही अपना इलाज करवा रहे हैं। दरअसल, संजय दत्त हाल ही में अपनी फैमिली के साथ दुबई से लौटे हैं और उसके बाद उन्होंने हॉस्टिपल विजिट किया है, जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/CF6tV1HINuO/?utm_source=ig_embed

बताया जा रही है कि यह संजय दत्त की लेटेस्ट तस्वीर है, जब वो अस्पताल गए थे। यह तस्वीर इतनी अलग है कि इसे इंटरनेट पर आने के बाद बाबा के फैंस उनके लिए दुआ करने लगे हैं।

https://www.instagram.com/p/CEMAi-vnAaP/

दरअसल, इस वायरल फोटो में संजय दत्त अस्पताल में एक फैन के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि संजय दत्त काफी कमज़ोर हो गए हैं और क्लीन शेव के साथ काफी बदले-बदले नज़र आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CBC0wO8nebK/

इस फोटो के आने के बाद फैंस चिंता में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। सभी फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अभी एक्टर अपनी काम के शेड्यूल से ब्रैक लेकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BwHn0jKDE9-/

बता दें कि संजय दत्त इसी हफ्ते ही दुबई से लौटे हैं। संजू अपने ट्रीट मेंट का एक फेज पूरा करने के बाद अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अपने बच्चों के पास दुबई गए थे।

https://www.instagram.com/p/BtA5bl5DGoP/

दुबई से भी संजय दत्त की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें संजू बाबा फैमिली के साथ इंजॉय कर रहे थे। संजय दत्त वहां कुछ दिन रुककर मुंबई आ गए और अब आगे का ट्रीटमेंट करवा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...