भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक तरफ जहां अपने सन्यास को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं, वो खाली समय में मस्ती करने से नहीं चूकते है। धोनी बल्लेबाजी के साथ साथ बाकी के भी कामों में परफेक्ट हैं, अब सिंगिंग को ही ले लिजिए, धोनी कई मौकों पर अपने फैंस को सिंगिंग का टैलेंट दिखा चुके हैं। अब वो एक बार फिर से गाना गाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें, महेंद्र सिंह धोनी बाथरूम के अंदर नजर आ रहे हैं, और उनके साथ इस वीडियो में पार्थिव पटेल और पीयूष चावला भी बैठे हुए हैं। ये तीनों गाना तो नहीं गा रहे लेकिन उनके ही एक दोस्त किशोर कुमार के गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
बाथरूम में इनके दोस्त किशोर कुमार के गान, मेरे महबूब कयामत होगी, आज रूसबा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी गाने को अपनी सुरीली आवाज दे रहे हैं। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।