1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: महिला दिवस पर एसपी की अनोखी पहल, पढ़िए

संभल: महिला दिवस पर एसपी की अनोखी पहल, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: महिला दिवस पर एसपी की अनोखी पहल, पढ़िए

{ संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बड़ी और सराहनीय पहल की है, जिसके तहत संभल के थाना चंदौसी को एक दिन के लिए महिला पुलिस कर्मियों को समर्पित किया और चंदौसी कोतवाली की समूची पुलिसिंग आज महिलाएं कर रही हैं।

संभल महिलाओं को आगे बढ़ाने की तमाम बड़ी बड़ी बातों के बीच संभल एसपी यमुना प्रसाद ने आज जिले के थाना चंदौसी को महिलाओं को समर्पित कर दिया जहां ड्यूटी पहरा की बीट की जीडी की एफआईआर लिखने, अभियुक्त को गिरफ्तार करने अथवा थाना अध्यक्ष की समूची पुलिसिंग आज महिलाएं कर रहीं हैं जिन्हें पुलिस के सभी काम काज आज करने हैं।

एसपी यमुना प्रसाद ने महिला पुलिस कर्मियों की आज की वर्किंग को न सिर्फ बढ़िया बताया है साथ ही उन्होंने इसे शानदार भी कहा है, एसपी द्वारा समूची पुलिसिंग की महिलाओं को सौंपी गई थाने की ये पहल अंंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई पहल है।

साथ ही ये एक सराहनीय पहल भी हैं जिसमें महिलाओं को अपने ऊपर निर्भर रह कर शांति व्यवस्था स्थापित करने और कानून के राज में महत्त्वपूर्ण योगदान का मौका मिला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...