1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: पुलिस ने पकड़ा 15 हजार का इनामी बदमाश

संभल: पुलिस ने पकड़ा 15 हजार का इनामी बदमाश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: पुलिस ने पकड़ा 15 हजार का इनामी बदमाश

संभल थाना गुन्नौर इलाके के पथरिया जनावे रोड पर के पास जंगलों में रात के अंधेरे में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पंद्रह हजार का इनामी ज़ाकिर नाम का बदमाश को पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लग गई और बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, पकड़े गए बदमाश पर लूट चोरी और गैंगस्टर एक्ट जैसे  पंद्रह मुकदमें दर्ज हैं। तो वहीं, पुलिस की कई घंटों की कॉम्बिन के बाद भी पकड़े गए बदमाश का दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। बदमाशों की गोली से एक एसआई भी घायल हो गया।

मौके पर एसपी यमुना प्रसाद और सीओ के के सरोज कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया,  साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि, फरार बदमाशों की तालाश में पुलिस जुट चुकी है जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...