1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: एकादशी के अवसर पर लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया

संभल: एकादशी के अवसर पर लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: एकादशी के अवसर पर लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया

संभल में रंग एकादशी के अवसर पर जमकर रंग गुलाल लगाया गया। रंग भरी पिचकारी के बीच जहां लोगों ने होली पर जमकर मस्ती की। तो वहीं, खाटू श्याम बाबा की चौपाई में होली के हुलियारो जमकर थिरके जबकि इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

आपको बता दें कि, इस बार रंग एकादशी और जुमे की नमाज एक दिन होने के कारण चंबल में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। इससे पूर्व रंग एकादशी पर संभल में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया, विभिन्न स्थानों पर रंग एकादशी पर जमकर होली खेली गई।

साथ ही एक दूसरे को रंगों में डुबोकर लोगों ने जमकर मस्ती की और दोपहर बाद खाटू श्याम बाबा की चौपाई निकाली जिसमें कलाकारों के साथ होली के मतवालों ने जमकर रंग उड़ाया। लोगों के खुशी का कोई ठीकाना नहीं था, सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से इसमें डूबे हुए नजर आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...