1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी एक राष्ट्र विरोधी पार्टी है- राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला

समाजवादी पार्टी एक राष्ट्र विरोधी पार्टी है- राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
समाजवादी पार्टी एक राष्ट्र विरोधी पार्टी है- राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला

(बलिया से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट)

यूपी के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वतंत्र राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला शमिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की, और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पर कहा कि, नेता प्रतिपक्ष मोह विक्षिप्त हो गए हैं। समाजवादी पार्टी एक राष्ट्र विरोधी पार्टी है।

मुस्लिम आतंकवादियों की सहयोगियों पार्टी पीएफआई, आईएसआई का मुस्लिम पोलिटिकल वर्जन समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी की जमीन समाप्त हो गई हैं। इस लिए रामगोविंद चौधरी उलूल जुलूल बयान दे रहे हैं। साथ ही राज्य मंत्री शुक्ला ने कहा कि, मैं उनकी निंदा करता हूं।

हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि, नेता प्रतिपक्ष आधारहीन बाते करते हैं। उन्होंने विधान सभा में मुद्दा भी उठाया था। महोबा में एक हज़ार किसान आत्महत्या किया था जब हमने उनसे सवाल किया, कि आप पच्चास किसानों की लिस्ट हमें दिखाइए। वह निरोत्तर हो गए थे।

जिस बात पर वह सदन में लज्जित हो गए है वह अब बहार आकर बोल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बहुत वरिष्ठ हैं उनको हल्की बातें नहीं करनी चाहिए। उनको यह सब शोभा नही देता हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...