सहारनपुर: जिला के एक अस्पताल से कुछ ऐसी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। दरअसल अस्पताल में मरीज तो जमीन पर सो रहे हैं और जंगली कुत्तें अस्पताल के बेड पर राज कर रहे हैं।
वहीं हमारे संवाददाता ने सी. एम. एस. एस के वार्ष्णेय से बात कि, तो वह बात को घुमाने लगे। उनका कहना है कि इस समय शासन द्वारा जगह-जगह ठंड के चलते रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं उसी के चलते जिला अस्पताल में भी एक रेन बसेरा बनाया गया है, जिसमें जरूरतमंद लोग आकर सो जाते हैं।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि, कंबल और खाने की व्यवस्था भी की गई है और शहर में अगर कोई लावारिस भी पाया जाता है तो उसको यहां लाने का काम हम करते हैं।
हमारे संवाददाता ने इस बात की पुष्टी के लिए रैन बेसेरा का मुआयना किया। इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि, चार-पांच लोग काफी महीनों से अस्पताल में रह रहे हैं, जो मरीज तो नहीं है लेकिन एक तरह से लावारिस है।
वहीं इस दौरान कर्मचारी ने यह भी बताया कि, कल रात कुछ जंगली कुत्ते अस्पताल में आ कर लेट गए थे। जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा उन्हें तत्काल भगा दिया गया। वहीं उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को कहा कि, होमगार्ड के होते हुए कुत्ते अस्पताल के अंदर कैसे आ जाते हैं। इस बात की जांच द्वारा की जा रही है और सभी कर्मचारियों ओर मैट्रेन्स को बोल दिया गया है यहां पर कोई भी कुत्ता नजर ना आए