{सहारनपुर से आज़म खान की रिपोर्ट }
जेल में बंद अंडर ट्रायल प्रिजनर कैदी सितार सिंह की तबीयत खराब होने के बाद सितार सिंह को बेहतर ट्रीटमेंट के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
बीती 2 मार्च को सहारनपुर के थाना सरसावा में चोरी के मामले में सितार सिंह व दो अन्य अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया था जिसके बाद से ही जेल में कैदी सितार सिंह की तबीयत खराब चल रही थी।

उसका इलाज जिला जेल के डॉक्टर लगातार कर रहे थे जिसके चलते 8 मार्च को उसकी तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसको जिला अस्पताल भेजा गया जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान 10 मार्च को उस कैदी की मौत हो गई।

जिसके बाद उसका तुरंत नियमानुसार मजिस्ट्रेट द्वारा पंचनामा कराया गया और जेल प्रशासन द्वारा ज्यूडिशियल इंक्वायरी के संबंध में अनुरोध भी किया गया है वही सितार सिंह के परिजनों व ग्राम वासियों ने आज मृतक सितार सिंह का शव लेकर पुलिस लाइन पहुंचे उनका आरोप था कि सितार सिंह व उसके अन्य दो साथियों को गांव वालों द्वारा पकड़ कर पुलिस को दिया गया था जहां पर उसके साथ मारपीट हुई मारपीट के कारण ही उसकी मौत हुई है।