सहारनपुर की थाना नानौता पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रही लुटपाट की घटना को रोकने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने जंगल ग्राम सोना अर्जुनपुर रेलवे अंडर पास से पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस ने मौके से अवैध तमंचे, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद किए है। इस मामले में एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि, सरकारी बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल निकालकर बेचने वाले शतिर चोरों का भंडाफोड़ कर दिया है।

जिसमें पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लुटेरें चोरी का सामान मुजफ्फरनगर में बचा करते थे। पुलिस कई महीनों से इन चोरों की तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।