1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

{ सहारनपुर से आज़म खान की रिपोर्ट }

देर रात्रि चेकिंग के दौरान थाना चिलकाना क्षेत्र के टोडरपुर पुलिस चौकी के पास हुई पुलिस मुठभेड़। पुलिस ने पिकअप गाड़ी में सवार पांच बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने लगे पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की जिसमें एक शातिर बदमाश जागीर के पैर में गोली लगी वहीं बदमाश की गोली से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

वही कौबिंग कर पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए इनके पास से पुलिस ने दो देसी तमंचे कई जिंदा कारतूस और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है जागीर जो शातिर अपराधी है हरियाणा का रहने वाला है उस पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं उसका अपराधिक इतिहास कई थानों में दर्ज है पकड़े गए दो बदमाश सहारनपुर चिलकाना के रहने वाले हैं।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि देर रात्रि पुलिस बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें एक शातिर बदमाश जागीर गोली लगने से घायल हो गया वहीं एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है जागीर नाम का शातिर बदमाश हरियाणा का रहने वाला है जिस पर चोरी गौ तस्करी लूट जैसी घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं।

यह सभी बदमाश बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी हैं और साथ ही बताया कि जो दो बदमाश फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है जल्दी उनकी गिरफ्तारी होगी घायल बदमाश जागीर से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और कौन लोग इस गिरोह में शामिल हैं उसकी भी जानकारी जुटाने में सहारनपुर पुलिस जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...