1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़,एक सिपाही हुआ घायल

सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़,एक सिपाही हुआ घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़,एक सिपाही हुआ घायल

(सहारनपुर से संवाददाता आजम खान की रिपोर्ट)

सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो अभियुक्तों को रोकने के लिए कहा गया तो बाइक सवार दोनों युवकों ने पुलिस पार्टी पर ही फायर झोंक दिए जिसके चलते पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाश युवकों पर गोली चलाई।

लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया और दूसरे बदमाश युवक को पैर में गोली से वह भागने में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस ने बदमाश युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही पेट में गोली लगने से घायल हो गया।

इस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि, गिरफ्तार बदमाश पर 15000 का इनाम है और इस पर 307 मैं मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस पर लूट डकैती जैसे कई मुकदमे पहले से भी दर्ज है, और एक शराब की दुकान पर एक सेल्समैन को गोली मारने के बाद फरार चल रहा था। वहीं दूसरे फरार बदमाश संज्ञान में आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...