1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोशल मीडिया पर डिंपल यादव को लेकर बवाल, अखिलेश और बीजेपी में जुबानी हमला

सोशल मीडिया पर डिंपल यादव को लेकर बवाल, अखिलेश और बीजेपी में जुबानी हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोशल मीडिया पर डिंपल यादव को लेकर बवाल, अखिलेश और बीजेपी में जुबानी हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते मंगलवार को कन्नौज के छिबरामऊ बस हादसे में घायल यात्रियों का हालचाल पूछने गए थे। लेकिन अपने घर जाते समय उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि, यहां के सांसद और बीजेपी के कुछ नेता उनकी पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, यह लोग सुधर जाएं नहीं तो समाजवादियों को इन्हें सुधारना आता है।

अखिलेश यादव का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद से एसपी और बीजेपी नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई। वहीं मंगलवार की रात को बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने इस मामले में बयान जारी किया है।

सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि, डिंपल यादव के खिलाफ अगर मैने अमर्यादित टिप्पणी की है तो अखिलेश सबूत पेश करें। अखिलेश के सही साबित होने पर मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। अगर अखिलेश सबूत नहीं दे पाए तो उन्हें मांफी मांगनी पड़ेगी। 

आपको बताते चलें कि, इन दोनों नेताओं का जुबानी घमासान सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है और दोनों के समर्थकों में भी बयानबाजी जमकर हो रही है। जुबानी लड़ाई में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, अखिलेश यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर आश्चर्य हुआ। अखिलेश का यह बयान बेतुका है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...