नई दिल्ली : शादी के दो साल बाद साक्षी को बेटी हुई, इसके बाद वो सकुशल घर को लौट आई। कभी वो नन्ही गुड़ियां के आंखों को देखती तो, कभी उसके पैरों को चूमती। अपनी इस बेटियां को लेकर साक्षी ने बड़े-बड़े सपने संजोये लिये। लेकिन RPF पति को ये सब नामंजूर था, और बेटी के जन्म के तीन दिन बाद ही अपनी पत्नी साक्षी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी।
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि आरोपी जवान जमालपुर में कांस्टेबल के पद पर है। वहीं, इस मामले में मृतका की मां सुभद्रा देवी ने दामाद सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नौवागढ़ी निवासी सुभद्रा देवी ने बताया की बेटी साक्षी कुमारी की शादी दो साल पहले कटघर के आरपीएफ जवान पंकज कुमार पासवान से हुई थी। सुभद्रा देवी का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद पंकज उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। कुछ दिन पहले भी साक्षी की पिटाई की गई थी तो साक्षी का भाई पंकज को समझाने गया था, लेकिन उसने मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद साक्षी को मायके बुला लिया गया।
वहीं कुछ दिन बाद पंकज आकर जहर खाने की धमकी देकर साक्षी को ले गया। तीन दिन पहले ही साक्षी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार को जानकारी मिली की उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सुभद्रा देवी ने पंकज पासवान का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रहने एवं दहेज मांगे जाने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ जवान ने सरेंडर कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका साक्षी कुमारी की मां की तहरीर पर पंकज पासवान एवं अन्य चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।