एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा देश की सबसे अमीर सक्रिय महिला हैं. हुरुन इंडिया की स्टडी से यह जानकारी मिली है. कोटक वेल्थ के सहयोग से हुरुन ने यह स्टडी की है. ये आंत्रप्रेन्योर, स्टार्टअप की संस्थापक और प्रोफेशल मैनेजर्स हैं. इनकी कुल दौलत 2,72,540 करोड़ रुपये है.

इस रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कुल आठ महिलाओं के पास एक अरब डॉलर से अधिक दौलत है, जबकि 38 महिलाओं के पास 1,000 करोड़ रुपये दौलत है. इस सूची में शामिल महिलाओं की औसत उम्र 53 साल है. हुरुन की सूची में 100 सबसे अमीर महिलाओं की औसत उम्र 53 साल है. हुरुन की सूची में 100 सबसे अमीर महिलाएं शामिल हैं.
दिल्ली की रोशनी नादर मल्होत्रा के पास 54,850 करोड़ रुपये की दौलत है. उन्हें हाल ही में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन चुना गया है. रोशनी अभी एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ और कार्यकारी निदेशक हैं. एचसीएल कॉर्पोरेशन एचसीएल टेक और एचसीएल इंफोसिस्टम का नियंत्रण करती है.
बायोकॉन की संस्थापक और एमडी किरण मजूमदार शॉ इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं. उनके पास 36,600 करोड़ रुपये की संपत्ति है. किरण ने साल 1978 में बायोकॉन की स्थापना की थी. फिर उन्होंने बायोफार्मा की दुनिया में अपना सिक्का जमाया. वे इंफोसिस के बोर्ड में शामिल हैं.