टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का इंस्टागाम अकाउंट अज्ञात लोगों द्वारा हैक कर लिया गया है। साइबर क्राइम की इस घटना की जानकारी शेयर करते हुए एक्ट्रेस अंबिका राजंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जेनिफर के सभी फैंस को आगाह किया है।

अंबिका ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, “जेनिफर का अकाउंट हैक हो हुआ है। अगर आपको किसी भी तरह का डायरेक्ट मैसेज या फिर रिप्लाई मिले तो कृपया अगली जानकारी मिलने तक उसे इग्नोर करें।
जेनीफेर अपने अकाउंट को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। मेरी फैंस से गुजारिश है कि थोड़ा सब्र रखें और प्रार्थना करें ताकि उन्हें उनका अकाउंट वापस मिल सके।
आपको बता दें कि अंबिका ‘तारक मेहता’ शो में कोमल हाथी का किरदार निभाती हैं। वहीं जेनिफर शो में सोढ़ी की पत्नी रोशन का किरदार में नजर आती हैं।
ये पहली बार नहीं है जब इस तरह से किसी सेलेब्रिटी का सोशल मीडिया अकाउंट हैकर्स के जाल में फंसा है। इससे पहले भी कई लोग इस तरह की मुसीबत में फंस चुके हैं।