गाजियाबाद में शादी का कार्ड देने के बहाने से आए बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर किया लूटपाट। घर में रखे लाखों रुपए के गहने और कैश लेकर फरार हुए बदमाश।
यह मामला गाजियाबाद के विजयनगर इलाके का है जहां पर एक बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। लुटपाट के बाद बुर्जुर्ग महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वारदात से साफ हो गया है कि एनसीआर में बदमाश लगातार नए नए फार्मूले अपना रहे हैं।
शादी का कार्ड देने के बहाने घर में दाखिल होने वाले बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि उन्हें चाय पीनी है। जब महिला चाय बनाने के लिए गई, तो उसी समय बदमाशों ने किचन का दरवाजा बंद कर दिया गया और महिला को चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान दूसरा बदमाश घर में रखे जेवर और नगदी निकालने लगा और लूटपाट करके फरार हो गए। पुलिस के पास बदमाशों का कोई सुराग नहीं है, फिलहाल वह मामले की जांच कर रही है।