1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक के पैर में लगी चोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक के पैर में लगी चोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती के पैर में चोट लग गई है। शोविक चक्रवर्ती हाल ही में अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के साथ मुंबई के एक क्लीनिक से बाहर निकलते दिखाई पड़े। शोविक वॉकर की मदद से चल रहे थे और उनकी बहन रिया लगातार उनके साथ चल रही थीं। रिया ने व्हाइट स्वेटर और जींज पहन रखी थी जबकि शोविक ने ब्लैक हुडी और ब्लू जींस पहनी थी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रिया और शोविक का ये वीडियो पापाराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके प्रति सहानुभूति नहीं बल्कि नफरत ही देखने को मिल रही है। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। जांच में रिया के भाई शोविक भी फंसे और उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया।

वीडियो में रिया अपने भाई का उसी तरह से सहारा बनी नजर आ रही हैं जैसे शोविक उनके बुरे वक्त में उनके साथ खड़े रहे थे। रिया अपने भाई की मदद करती हुईं और उन्हें गाड़ी में बिठाती हुई दिखाई पड़ रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफर्स को तस्वीरें खींचने का मौका दिया और उनसे थोड़ी सी बातचीत भी की। हालांकि उनका ध्यान उनके भाई की तरफ ही था।

एक ट्रोल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘जैसी करनी, वैसी भरनी। अभी तो शुरुआत है।’ एक अन्य ट्रोल ने लिखा, ‘सुशांत सर के गुनाहगार हो तुम लोग। चैन से नहीं रह पाओगे। ये तुम्हारे कर्मों का फल है।’ बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को मानते हैं और यही वजह है कि आए दिन उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...