लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, गोपाल जी ने सात हज़ार वर्ष से पुराने मंदिर को भव रूप देने का काम किया है। गोपाल जी ने 2013 से इस कार्य को प्रारंभ किया और उसके बाद ही ये विधायक बन गए है। एक बात को लेकर हमेशा ये कहा जाता है कि, मंदिर को साफ सफाई का ध्यान नही रखते है लेकिन इस मंदिर में ऐसा सुनने को नही मिलेगा।
शहरों की सबसे बड़ी समस्या है शहरी कूड़ा। हर जगह अगर कूड़े को निस्तारण करने की सुविधाएं हो जाए तो कूड़ा एकत्रित नही होने पाएगा। मंदिर का उदाहरण मोहल्ले और शहरों में भी उतारा जा सकता है। अमरनाथ की यात्रा पर श्रद्धालु जाता है। एक समय मे लोगों को पता था की जम्मू-कश्मीर दर्शन में जाएंगे तो आतंकवादी हमले का शिकार हो सकते है, लेकिन फिर श्रद्धालु दर्शन करने जाता था।
धर्म का मतलब एक ही वो है हमारा कर्तव्य। देश सुरक्षित होगा तो हम सब सुरक्षित है, कोई भी कौम या जाती आगे नही बढ़ सकती अगर वो अपने अतीत को भूल जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, मैं मंदिर व्यवस्था से जुड़े सभी लोगो को बधाई देता हूं।