रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवकर बालू से भरे ट्रक को लेकर जा रहा था औऱ हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस हादसे के बारे में बताया कि, पुलिस ट्रक चालक युवक का पीछा कर रही थी। जिसके डर से युवक गलती से नदी में जा गिरा।

जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पुलिस थाने में हंगामा किया और कई गंभीर आरोप भी लगाए है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।