1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर: गांधी समाधि पहुंचकर मुख्तार अब्बास नकवी ने किया ध्वजारोहण

रामपुर: गांधी समाधि पहुंचकर मुख्तार अब्बास नकवी ने किया ध्वजारोहण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रामपुर: गांधी समाधि पहुंचकर मुख्तार अब्बास नकवी ने किया ध्वजारोहण

(रामपुर से संवाददाता रवि शंकर की रिपोर्ट)

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवसीय दौरे पर रामपुर में हैं। देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर गांधी समाधि पहुंचकर ध्वजारोहण किया। साथ ही सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा कि, गलतफहमी के कारण दुष्प्रचार से प्रभावित होकर ऐसे विरोध हो रहे है। सीएए से किसी धर्म के लोगों को इसे कोई खतरा नहीं है। भारत में रहने वाला हर नागरिक सौ प्रतिशत सुरक्षित है।

देश के कई राज्यों में सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन किसी के  हित में नहीं है। साथ ही कहा कि, दुष्प्रचार से प्रभावित जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें यह भी नहीं कह सकते कि, वह राजद्रोही है। या उनकी भावना देश के खिलाफ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...