1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल और प्रियंका आज जारी करेंगे युवा घोषणापत्र, पढ़ें पूरी खबर..

राहुल और प्रियंका आज जारी करेंगे युवा घोषणापत्र, पढ़ें पूरी खबर..

महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करने के बाद अब शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी युवाओं को साधने के लिए उनके लिए भी वादों का पिटारा खोलने जा रही है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल और प्रियंका आज जारी करेंगे युवा घोषणापत्र, पढ़ें पूरी खबर..

चुनाव में सभी दल अलग-अलग तरीके से जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के जतन कर रहे हैं। महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करने के बाद अब शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी युवाओं को साधने के लिए उनके लिए भी वादों का पिटारा खोलने जा रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करेगी।

बता दें की कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 41 और उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।  पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची में भी पहली सूची की तरह महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।

इससे पहले पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...