(वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट)
वाराणसी के काशी विद्यापीठ के समीप स्थित शिव मंदिर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कुंवर यादव के नेतृत्व में भगवान शिव को मास्क अर्पित किया। दरअसल पूरी दुनिया फैले कोरोना नाम के खतरनाक वायरस के भय से पूरा देश भयभीत है।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों ने भगवान शिव को मास्क अर्पित कर कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से काशी को सुरक्षित रखने की कामना की। तो वहीं, मंदिर में हवन पूजन कर लोगों को कोरोना जैसे वायरस से सुरक्षित रहने की कामना की।
इस संबंध में बात करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के अध्यक्ष कुंवर यादव ने कहा कि, आज हम लोगों ने शिवमंदिर में भगवान शिव को मास्क अर्पित कर कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से काशी की पूरी तरह से सुरक्षा की कामना की और देश को कोरोना जैसे वायरस से मुक्ति मिले इसके लिए हवन कर पूजा अर्चना की गई।
आपको बता दें कि, देश में कोरोना वायरस की चपेट में 69 लोग आ चुके हैं। चीन में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई हजार लोग इसे पीड़ित है। पूरी दुनिया में एक लाख से ज्यादा लोगों को इस वायरस ने अपनी चपेट में वे रखा है।