1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी ने दून से भरी चुनावी हुंकार, 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ होगी वर्चुअल रैली

प्रियंका गांधी ने दून से भरी चुनावी हुंकार, 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ होगी वर्चुअल रैली

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी दो फरवरी बुधवार को उत्तराखंड में अपनी पहली चुनावी वर्चुअल रैली करेंगी। उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी ने दून से भरी चुनावी हुंकार, 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ होगी वर्चुअल रैली

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी दो फरवरी बुधवार को उत्तराखंड में अपनी पहली चुनावी वर्चुअल रैली करेंगी। उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी।

मंगलवार को कांग्रेस ने रैली को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। कैनाल रोड स्थित लग्जुरिया फार्म में दोहपर 12 बजे रैली शुरू की जाएगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के अनुसार प्रियंका कल रैली के साथ ही कांग्रेस के चुनावी प्रतिज्ञा पत्र को भी लांच करेंगी। कार्यक्रम का प्रदेश भर में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मंगलवार शाम कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी, सचिव शांति रावत, परिणिता डोभाल ने मुआयना किया। जोशी ने बताया कि फार्म में एक हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। चुनाव आयोग ने अनुमति के अनुसार यह व्यवस्था की जा रही है।

बाकी सभी प्रत्याशी, जिला-महानगर अध्यक्षों को कल तय समय पर लाइव प्रसारण से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। हर विस क्षेत्र में प्रत्याशी एलईडी के जरिए अधिकतम एक हजार लोगों के साथ अपनी नेता के भाषण को सुनेंगे।

वही, उत्तर प्रदेश में आखिरकार विधानसभा चुनाव  की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती यानी उत्तर प्रदेश चुनाव का रिजल्ट 10 मार्च को की जाएगी। प्रयागराज जिले  में 12 विधानसभाएं हैं। इसमें फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरांव विधानसभा सीटी शामिल हैं। प्रयागराज जिले (prayagraj) की इन सभी सीटों पर पांचवे चरण चुनाव होगा। इन सभी सीटों पर एक साथ 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...