नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बढ़ते विरोध और लगातार बढ़ रही महंगाई की दरों को लेकर कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर निशाना साध रही है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर तंज कसा।
वहीं प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, बीजेपी सरकार ने तो देश वासियों की जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं।

साथ ही कहा कि, जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब लोगों को काम भी नहीं मिल रहा है।