रिपोर्ट:खुशी पाल
उत्तराखंड(Uttrakhand) के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस(Congress) की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी(Priyanka gandhi) ने हाल ही में अपना बयान जारी किया है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा और वर्चुअल रैली(Virtual rally) को संबोधित किया। जिसके दौरान उन्होंन कई महत्वपूर्ण बाते कहीं। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

आज के दिए अपने बयान में उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल में भाजपा ने अपने किए हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। यही नहीं, आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। आगे बढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस अहर सत्ता में आएगी तो वह जनता के लिए काम करेगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब के सीएम चन्नी हुए कर्जदार, 63.29 लाख का कर्ज!

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदते हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने जनती की भलाई को नज़रअंदाज कर अपनी लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदना जरूरी समझा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका(जनता) का पैसा बर्बाद किया है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका जौलीग्रांट से सीधा दून स्कूल पहुंचीं। जहां प्रियंका गांधी के बेटे ने भी पढ़ाई की है। इसके अलावा प्रियंका ने बुधवार की सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर वहां से देहरादून के लिए रवाना हो गईं। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। बुधवार को प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी किया।
