1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रायसीना डायलॉग 2020: उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी, विदेश मंत्री भी मौजूद

रायसीना डायलॉग 2020: उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी, विदेश मंत्री भी मौजूद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रायसीना डायलॉग 2020: उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी, विदेश मंत्री भी मौजूद

दुनियाभर में प्रतिष्ठित कूटनीतिक संवाद कार्यक्रम रायसीना डायलॉग का शुभारंभ आज हो रहा है। इसके उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। सत्र में दुनिाय की मौजूदा चुनौतियों पर सात पूर्व राष्ट्र प्रमुख विचार विमर्श करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायसीना डायलॉग 2020 के उद्घाटन सत्र के लिए पहुंच चुके हैं इस दौरान वहां पर विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर भी उपस्थित थे। रायसीना डायलॉग के पांचवे संस्करण का आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जवर रिसर्च फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया है और इसमें करीब 100 देशों के 700 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह अपनी तरह के सबसे बड़े समागमों में एक है।

इस दौरान भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक मंथन होगा। तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में रूस, ईरान डेनमार्क, हंगरी, दक्षिण अफ्रीका, मालदीव, एस्टोनिया और यूरोपीय यूनियन सहित 12 देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...