राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को लेकर चीन के ऊपर लगातार हमलावर बने हुए है। एक बार फिर उन्होंने इस वायरस को लेकर झूठ बोलने का आरोप चीन के ऊपर लगाया है।
ट्रंप ने कहा, घातक कोरोना वायरस फैलाकर बीजिंग ने अमेरिका और दुनिया को जो घाव दिया है, उसकी कीमत उसे चुकानी होगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका दवाओं एवं चिकित्सा आपूर्ति के लिए चीन और अन्य देशों पर अपनी निर्भरता खत्म करेगा।
व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, चीन ने जो किया वह भयानक है. चाहे वह इसे रोकने में असक्षम था या उसने जान बूझकर यह किया लेकिन यह भयानक चीज है, न केवल अमेरिका के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए. बहुत भयानक चीज।
बता दें कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति पिछले साल दिसंबर में चीनी शहर वुहान में हुई थी। इसने दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है।