1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज, सीएम आज करेंगे निरीक्षण  

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज, सीएम आज करेंगे निरीक्षण  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा विशेष रूप से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, रैली स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

By: Naredra 
Updated:
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज, सीएम आज करेंगे निरीक्षण  

फाइल फोटो

नोएडाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुचंगे। यहाँ सीएम योगी अधिकारियों के साथ बैठक करके उद्घाटन समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार सहित, प्रशासनिक एवं प्राधिकरण के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी करेंगे विभिन्न पहलुओं की समीक्षा

इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी संबंधित विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष रूप से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, रैली स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों ने लिया एयरपोर्ट में चल रही तैयारियों का जायजा

अधिकारियों की ओर से उन्हें रैली के लेआउट प्लान, जनसभा स्थल की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए विस्तृत सुरक्षा प्लान पर भी चर्चा की जाएगी।  मुख्यमंत्री  के पहुंचने से पहले उनके आने से पहले उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का निरीक्षण करके यहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सीएम दौरे के लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी

बता दे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस, प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अधिकारी रविवार को सीएम के सामने समारोह की योजना, सुरक्षा प्लान और जनसभा में लोगों के आने वालों की संख्या और उनके बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की जानकारी रखेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...