एक तरफ प्रदेश के कई हिस्सों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे है लेकिन प्रयागराज के लोगों का हौसला डिगा नहीं है। जिले के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी का साथ देने की ठान ली है और अपनी संकल्प शक्ति से लॉकडाउन का पालन किया और यही कारण है, आज भी जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है।
वैसे दस दिन पहले एक संदिग्ध मरीज मिला था लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी नेगटिव आयी है वही इसके अलावा दस और केस नेगटिव आ चुके है। लोग जागरूक है और ऐसे में उनकी यह सजगता आज काम भी आ रही है।
नोडल अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद का बयान आया है की अभी तक जनपद में एक भी मरीज नहीं है और अगर लोग ऐसे ही नियमों का पालन करते रहे तो कोरोना के खिलाफ इस जंग में देश को सफलता मिलनी तय है।
दूसरी और आज बीजेपी के कार्यकर्ता अपने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अगुवाई में गरीबों व श्रमिकों को खाद्य सामग्री वितरित कराएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। तीन सौ गरीबों और मजदूरों को रोज भोजन दिया जाएगा और इसके अलावा खाद्य सामग्री का पैकेट भी दिया जाएगा।