इस वक़्त देश कोरोना वायरस के गंभीर संकट से गुजर रहा है और ऐसे में पीएम मोदी के आह्वान पर देश में इक्कीस दिन का बंद किया गया है। ऐसे में पुलिस की ज़िम्मेदारी बढ़ गयी है क्यूंकि एक तरफ वो लोग है जो दिहाड़ी मजदुर है तो उनके खाने पीने का इंतज़ाम करना वही दूसरी और समाज के वो दुश्मन जो इस संकट की घड़ी में भी सड़कों पर घूम रहे है।
लेकिन प्रयागराज की पुलिस इन दोनों भूमिकाओं में जबदस्त काम कर रही है। एक तरफ वो गरीब मजदूरों को खाना खिला रही है वही नियम नहीं मानने वालों को मुर्गा भी बना रही है और गिरफ्तार भी कर रही है वही पुलिस सोशल मीडिया के ज़रिये ये सब अपडेट भी लोगों तक पहुँचा रही है।
दरअसल एसएसएसपी और डीएम ने मंगलवार रात में घूम घूम कर निर्देश दिए थे कि रात 12 बजे के बाद सख्ती की जाएगी। नवाब यूसुफ रोड पर एक दर्जन से अधिक लड़कों को रोका गया। पुलिस ने उन्हें मुर्गा बनाया।
इसके अलावा पीआरवी 98 द्वारा डायल 112 के इवेन्ट नम्बर 12049 पर तत्काल पुहंचकर गुरूनानक नगर में जरूरतमंद को खाने पीने की आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध करायी गयी। थाना खीरी पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 05 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा क्षेत्राधिकारी प्रथम व थाना शाहगंज पुलिस द्वारा स्टेशन चौराहा के पास गरीब, असहाय, लोगो को भोजन वितरित किया गया।