1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़: आधी रात को किसान की हत्या कर दी गयी

प्रतापगढ़: आधी रात को किसान की हत्या कर दी गयी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रतापगढ़: आधी रात को किसान की हत्या कर दी गयी

{ प्रतापगढ़ से मनीष ओझा की रिपोर्ट }

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ कोतवाली के बंधवा गांव में आधीरात को हड़कम्प मच गया। गांव के किसान गणेश पटेल की हत्या कर दी गई जिसकी सूचना से इलाका थर्रा गया। हत्यारो ने किसान की उस समय बर्बरता पूर्वक चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया जब वह गेंहू के खेत की रखवाली कर रहा था।

बताया जाता है कि अवारा पशुओं से खेत की रखवाली के लिए खेत मे ही मृतक गणेश पटेल ने अपने पशुओं के लिए पशुशाला बना रखा था, यही पर रात में सोता था ताकि आवारा पशुओं से फसल को बचाया जा सके। बीती रात गणेश गेंहू के खेत की रखवाली कर रहा था जहा उसका हाँथपैर और मुह बांधकर हत्यारे खेत में उठा ले गए।

खेत मे बर्बरता की हदें पार करते हुए हत्यारो ने उसके सिर, चेहरे और गर्दन को चाकुओं से गोद डाला इतना ही नही बताया जा रहा है उसका हाथ भी तोड़ दिया, आंख भी फोड़ कर चारपाई के नीचे फेंक कर अज्ञात हत्यारे फरार हो गए।

गणेश का बेटा शादी में शामिल होने गया था रात बारह बजे वापस लौटते समय उसे चारपाई खाली नजर आई तो आवाज दिया जवाब न मिलने पर घर वालो से पूंछ जिसके बाद पूरा कुनवा पड़ोसियों के साथ मिलकर खोजने लगा अंततः गणेश का शव चारपाई के नीचे मिल गया।

इस बात की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी सीओ सहित मौके पर पहुच गए और खेत मे मातहतो के साथ वारदात की बाबत साक्ष्यों को एकत्र किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...