कोरोना वायरस की महामारी के बीच फिल्म अभिनेता सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
सोनू सूद के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है वहीं प्रवासी अपने घर पहुंचकर सोनू सूद को मैसेज भेज कर दुआएं दे रहे हैं।
आपको बता दे कि एक मनीष नाम के छात्र ने सोनू से मदद मांगी थी और सोनू ने उन्हें घर जाने में मदद की थी।
अब घर जाने के बाद मनीष ने ट्विटर पर अपनी मां का वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो सोनू की थैंक्स कहती हुई नज़र आ रही है।
वो कह रही है, मेरे पास अल्फाज ही नहीं हैं। मेरा बेटा मेरे सामने है, जब बहन अपने भाई को राखी बांधती है, तो वह मांग के तोहफा लेती है।
लेकिन आज मेरे सोनू भाई ने बिना मांगे मुझे तोहफा दे दिया, इस तोहफे को मैं कभी भूल नहीं सकती हूं।
आपको बता दे कि सोनू सूद की तारीफ़ देश के हर हिस्से में हो रही है। खुद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उनसे मुलाक़ात की थी और उनकी तारीफ़ की थी।