1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पूजा भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा : दर्द दूर करने के लिए लेते हैं ड्रग्‍स

पूजा भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा : दर्द दूर करने के लिए लेते हैं ड्रग्‍स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूजा भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा : दर्द दूर करने के लिए लेते हैं ड्रग्‍स

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा छाया हुआ है और जांच में भी ये साबित हुआ है की रिया और उसकी पूरी मंडली सुशांत को ड्रग्स देती  थी और अब वो सलाखों के पीछे है।

वही इस पुरे मामले में महेश भट्ट की भूमिका का अभी तक तो पता नहीं चल पाया लेकिन उनकी बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि लोग दर्द दूर करने के लिए ड्रग्स लेते है।

जा भट्ट ने लिखा कि क्या कोई ऐसे लोगों की परवाह करता है, जो समाज के अंतिम छोर पर रहते हैं, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि जीवन का दर्द दूर हो जाए ?

जो लोग टूटे हुए हैं, क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है? पूजा भट्ट के इस ट्वीट पर लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...