बरेली: होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ देखने को मिला। होली के रस में डूब जाने को बेताब दिखा। ये तो रही होली की बात, मगर बरेली में होली के अगले दिन प्रशासन ने जमकर होली खेली। एडीजी, जिलाधिकारी और एसएसपी इस रंग में रंगे नज़र आए। तस्वीरें बरेली के डीआईजी बंगले और एसएसपी आवास की हैं, जब प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर होली खेली।
दरअसल होली के मौक़े पर सभी अधिकारी ड्यूटी पर थे, मगर इसके अगले ही दिन यानी बुधवार को डांस करके सबने होली को खूब मस्ती की। डीआईजी बंगले समेत एसएसपी आवास पर एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय के अलावा तमाम अधिकारी होली खेलते दिखे।
इस दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकर पहुंचे पुलिस कर्मी भी होली के रंग में रंगे नज़र आए। तो वहीं, कोतवाली में एक अलग ही तस्वीर सामने आई, जहां पुलिसकर्मियों ने कपड़ा उतार होली खेली