वाराणसी के महिला पुलिस कर्मी और पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में जमकर होली खेली। होली की ड्यूटी पूरी करने बाद त्योहार के अगले दिन पुलिस अफसर और उनके अधीनस्थ कर्मचारी होली मनाने सुबह पुलिस लाइन पहुंचे थे। रंग, और गुलाल लगाकर सभी अधिकारियों व सहयोगियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
अधिकारियों पर होली का ऐसा रंग चढ़ गया था कि उन्हें पहचाना मुश्किल था। होली के अगले दिन ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आपस में होली खेलते हैं। जैसे ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस लाइन पहुंचे तभी पुलिस कर्मी ने दोनों अधिकारियों को रंग से सराबोर कर दिया। जिलाधिकारी व एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर नाचे।
साथ ही सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि, आपस में सभी लोग भाई-चारे और प्रेम से रहें। देश का हर धर्म का व्यक्ति अपना भाई है और उनके साथ एक भारतीय ऐसे ही पेश आए। गलत अफवाहों के कारण देश में अंशाति का माहौल न बनाए । सभी को गाले लगाकर होली की ढेरों शुभकामनाएं दें।