1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में खेली होली

पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में खेली होली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में खेली होली

(हाथरस से मयंक वशिष्ठ की रिपोर्ट)

हाथरस: पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने रंग गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर थिरकते हुए पुलिस कर्मियों ने जमकर ठुमके लगाते माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं, एक दूसरे को गले लगाकार होली की शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि, हाथरस पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए एक दिवसीय होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में होली का हुड़दंग इस कदर हुआ कि पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। रंगों की बौछार के बीच पुलिस कर्मी डीजे की धुन पर थिरकते रहे।

थानों में भी होली पर जमकर हुड़दंग चला। बीते मंगलवार को होली खेले जाने के कारण पुलिस अपनी ड्यूटी पर रही। जिसके बाद बुधवार को हाथरस पुलिस लाइन सहित जिले के समस्त थानों और चौकियों पर होली खेली गई। एक अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और सभी लोग प्यार- प्रेम से साथ मिलकर रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...