1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी का बड़ा निर्णय: लखनऊ और नोएडा में अब होंगे पुलिस कमिश्नर

CM योगी का बड़ा निर्णय: लखनऊ और नोएडा में अब होंगे पुलिस कमिश्नर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी का बड़ा निर्णय: लखनऊ और नोएडा में अब होंगे पुलिस कमिश्नर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है, दरअसल आज उप सरकार ने लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरेट प्रणाली लागू किए जाने पर अपनी सहमति दे दी है जिसके बाद अब यहां पुलिस कमिश्नर का पद लागू किया जायेगा।

आपको बता दे की 15 राज्यों के 71 शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली पहले से लागू है, एसएन साबत लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर हो सकते हैं। वहीं,  गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर की रेस में आलोक कुमार और प्रशांत कुमार हैं। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ’50 वर्षों में पुलिस सुधार का सबसे बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ और नोयडा में हम पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर रहे हैं। समय समय पर विशेषज्ञ के सुझाव दिये गए थे लेकिन इच्छाशक्ति न होने से न्यायपालिका सरकारों को कटघरे में खड़ा करती थी।

पुलिस ऐक्ट में भी 10 लाख से ऊपर की आबादी पट कमिश्नर प्रणाली लागू करने की बात है लेकिन राजनीति क इच्छा शक्ति न होने के चलते ऐसा न हो सका। हमारी सरकार ने इस प्रणाली को स्वीकृति दी है।

सीएम योगी ने कहा, ‘लखनऊ की आबादी आज करीब 40 लाख है और नोएडा में 25 लाख से अधिक आबादी है। नोएडा में 25 लाख की आबादी रहती है। ऐसे में महिला सुरक्षा के लिए महिला आईपीएस की तैनाती की जा रही है। उसके साथ एक महिला एएसपी की भी तैनाती होगी। इसके अलावा नोएडा में दो नए थाने बनाए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...