चकेरी पुलिस ने श्याम नगर से देर रात एक घर में छापेमारी कर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिलाओं समेत 9 को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए पूरे यूपी भर में लड़कियां भेजते थे। एक साल से किराए के मकान में पूरा रैकेट चल रहा था। गिरोह में असोम और फतेहपुर की लड़कियां भी हैं।
बता दें कि चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बताया कि श्याम नगर क्षेत्र के रामपुरम स्थित एक घर में एक साल से सेक्स रैकेट चल रहा था। गिरोह ने 15 हजार रुपए महीने किराए पर मकान ले रखा था। पुलिस के छापेमारी करते ही अफरा-तफरी मच गई।
मौके से दो संचालिका, तीन पुरुष समेत 9 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो संचालक उन्नाव अचलगंज निवासी राघवेंद्र शुक्ला और पशुपति नगर नौबस्ता निवासी आशुतोष झा सगे साढू हैं। तीन युवतियां सगी बहने है। इसी घर से कैंट निवासी सत्यम द्विवेदी और तीन युवतियों को पकड़ा गया है।
गिरोह के संचालक राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्हीं के साथ किराए पर फतेहपुर बकेवर निवासी बलवीर की पत्नी ग्राहक लाने का काम करती है इसके लिए उसे कमीशन मिलता था। बलबीर की पत्नी के अलावा अन्य तीन युवतियां भी रैकेट में शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि नौ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।