1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)

ग्रेटर नोएडा में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग ने पुलिस के नाक में दम कर रखा था, आए दिन वारतादों को अंजाम देने के बाद यह गैंग मौके से फरार हो जाती थी। हत्या, डकैती, फिरौती और लूटपाट जैसे कई मामले में इस गौंग पर केस दर्ज है। पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है।

दरअसल, कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनकी तलाश काफी समय से थी, और काफी मशक्कत के बाद पुलिस को कामयाबी मिली है।

बताते चले कि, पुलिस को इन बदमाशों के पास से तमंचे, चाकू व स्कार्पियो बरामद किया है। इन बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं , पुलिस की माने तो ये बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे लेकिन जारचा थाना पुलिस ने इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन बदमाशों से आगे की पुछताथ कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...